Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हम इतिहास को बदलने की कोशिश करेंगे: विटोरी

न्यूजीलैंड अब तक क्रिकेट विश्व कप में पांच बार सेमीफाइनल तक पहुंचा है लेकिन इससे आगे नहीं बढ़ पाया। इसके अलावा पिछली बार के ट्वेंटी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी उसने जगह बनाई थी लेकिन यहां भी उसे हार का सामना करना पड़ा था।

स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक विटोरी ने कहा, "सेमीफाइनल मे हारने का हमारा इतिहास काफी दिलचस्प है। इसमें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलू जुड़े हैं।"

उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छा है कि लोग समझते हैं कि हम शीर्ष चार में जगह बना सकते हैं। परंतु यह विचार हमारे लिए ठीक नहीं हैं कि हम सेमीफाइनल से आगे नहीं जा सकते। इस बार हम इसे बदलने की पूरी कोशिश करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+