पेरेज (62) को सोमवार को निर्विरोध क्लब का प्रमुख नियुक्त किया जाएगा क्योंकि उनके खिलाफ कोई दूसरा प्रत्याशी मैदान में नहीं है। तमाम ओपीनियन पोल्स की राय के मुताबिक अगर चुनाव होते भी तो कोई उन्हें हरा पाता, ऐसा नजर नहीं आता।
अपने पहले कार्यकाल के दौरान वर्ष 2000 से 2004 के बीच पेरेज ने न केवल क्लब की वित्तीय व्यवस्था दुरुस्त की थी बल्कि उन्होंने एक बेहतरीन प्रशिक्षण मैदान बनवाने के साथ ही लुई फिगो, जिनेडिन जिदान, रोनाल्डो और डेविड बेकहम जैसे प्रख्यात खिलाड़ियों को क्लब के साथ जोड़ा था। उस दौरान क्लब ने दो स्पेनिश लीग और एक चैंपियंस लीग का खिताब जीता था।
वर्ष 2004 से 2006 के दौरान दूसरे कार्यकाल में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने कार्यकाल के बीच में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
यद्यपि पेरेज ने शुक्रवार को जर्मनी के टेलीविजन चैनल 'टेली 5' के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिस तरह इस्तीफा दिया वह ठीक नहीं था और उन्होंने उससे काफी कुछ सीखा है।
उन्होंने कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को क्लब से जोड़ने का वादा भी किया हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।