प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को 46 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में संदीप स्थानीय मुक्के बाज कोरयुन सोघोमोनयन से 4-10 से हार गए।
इस पदक के बाद प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदकों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले नमित बहादुर, विकास खत्री और शिव थापा ने शुक्रवार को कांस्य पदक जीतकर अपने अभियान समाप्त किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।