हम जीतना चाहते हैं टी-20 विश्व कप का खिताब: यूनुस

By Staff

स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक यूनुस ने कहा, "हम ट्वेंटी-20 विश्व कप जीतना चाहते हैं। हमारे पास पूरी प्रतिभा है लेकिन दूसरी 11 टीमें भी सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए पूरा दमखम लगाएंगी।"

दरअसल, पिछली बार की उप विजेता पाकिस्तान इस बार समूह बी में इंग्लैंड और नीदरलैंड के साथ है। वह सात जून को इंग्लैंड के साथ इस विश्व कप का पहला मैच खेलेगा। विश्व कप पांच जून से आरंभ हो रहा है।

पाकिस्तानी कप्तान किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहते। वर्ष 2007 के क्रिकेट विश्व कप में आयरलैंड के हाथों पाकिस्तान की हार का हवाला देते हुए वह कहते हैं, "हमें हर टीम यानी नीदरलैंड के खिलाफ भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा क्योंकि कोई भी टीम बड़ी अथवा छोटी नहीं होती।"

गौरतलब है कि वर्ष 2007 में पहले ट्वेंटी-20 विश्व कप के फाइनल के एक बेहद रोमांचक मैच में पाकिस्तान को भारत के हाथों पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, May 30, 2009, 12:00 [IST]
Other articles published on May 30, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+