समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एड्रियानो ने कहा कि वह रविवार को एटलेटिको पारानेंस क्लब के खिलाफ दूसरे हाफ में मैदान पर उतरेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एड्रियानो (27) ने शुक्रवार को कहा, "सच्चाई बयां करूं तो मैं पूरा मैच खेलने के लिए तैयार नहीं हूं। खेल के दूसरे हॉफ में मैदान पर उतकर मैं अपना सौ फीसदी दे सकता हूं।"
गौरतलब है कि इसी वर्ष अप्रैल में पेरू के खिलाफ राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के बाद एड्रियानो ने ब्राजील में ही बने रहने का फैसला किया था। इसी वजह से उन्होंने इटली के क्लब 'इंटरनेशनले ऑफ मिलान' को छोड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।