समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 31 वर्षीय रूबी पर्वतारोही गाइड बनने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं। शुक्रवार को चढ़ाई करते वक्त रूबी अपने कुछ साथियों के साथ खाई में गिर गईं। उनके साथ एक अन्य पर्वतारोही की मौत हो गई।
रूबी ने 1998 के शीतकालीन ओलंपिक की जाएंट स्लालोम स्पर्धा में स्वर्ण जीता था। इसके अलावा रूबी ने 2002 में साल्ट लेक सिटी गेम्स में इसी स्पर्धा में रजत पदक जीता था।
रूबी छह बार विश्व चैंपियन रही थीं। इसके अलावा वह स्नोबोर्ड विश्व कप में कुल 67 बार जीत हासिल कर चुकी थीं। रूबी ने 2006 में खेलों से संन्यास ले लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।