जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बीजिंग ओलंपिक से दूर रहने वाले गे ने इस स्पर्धा में जमैका के उसेन बोल्ट और अमेरिका के माइकल जानसन के बाद तीसरा सबसे अच्छा समय हासिल किया।
विश्व के तीव्रतम धावक माने जाने वाले बोल्ट ने बीजिंग ओलंपिक के दौरान 19.30 सेकेंड में यह दूरी नापकर विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया था। जानसन ने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में 19.32 सेकेंड में यह दूरी नापी थी।
अमेरिका के वॉलेस स्पीयरमैन 19.98 सेकेंड समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि अमेरिका के ही जेवियर कार्टर ने 20.27 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*