शनिवार को अभ्यास करते वक्त पोंटिंग की कलाई में चोट लग गई थी। शुरुआती जांच से लग रहा था कि उनकी चोट गंभीर रूप ले सकती है लेकिन क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के चिकित्सकों ने उन्हें फिलहाल खेलने की इजाजत दे दी है।
सीए के प्रवक्ता ने कहा कि पोंटिंग ने अपनी कलाई की चोट की बर्फ से सेंकाई की, बैंडेज बांधा और थोड़ा आराम किया। इसके बाद पोंटिंग पूरी तरह फिट हो गए। शुरुआती जांच उनकी चोट के गंभीर होने का अंदेशा था लेकिन उनके सोमवार को नहीं खेल पाने को लेकर किसी प्रकार का संशय नहीं था।
प्रवक्ता ने बताया कि पोंटिंग को ठीक उसी जगह चोट लगी, जहां पिछले साल जुलाई में हुए ऑपरेशन के दौरान चीरा लगा था। पोंटिंग ने पिछले साल वेस्टइंडीज दौरा बीच में छोड़कर अपनी कलाई का ऑपरेशन कराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।