ग्रेट ब्रिटेन की टीम उतारने के लिए हालांकि इन सभी फुटबाल संघों को ब्रिटिश फुटबाल एसोसिएशन (बीओए) की संस्तुति प्राप्त करनी होगी। बीओए से इस टीम को हरी झंडी आसानी से मिल जाएगी क्योंकि वह हमेशा से सभी ब्रिटिश खिलाड़ियों से बनी टीम को ओलंपिक में उतारने का पक्षधर रहा है।
ग्रेट ब्रिटेन की फुटबाल टीम ने 1960 के रोम ओलंपिक में अंतिम बार हिस्सा लिया था। इस बार चूंकि ओलंपिक खेल लंदन में होने जा रहे हैं, लिहाजा सभी देशों ने मिलकर युनाइटेड किंग्डम की टीम को एक बार फिर से जिंदा करने का फैसला किया है।
स्कॉटलैंड, वेल्स और आयरलैंड के फुटबाल संघ हालांकि ऐसी किसी टीम के निर्माण के खिलाफ रहे हैं क्योंकि इसके कारण उन्हें फीफा द्वारा अपने यहां के फुटबाल संघों की मान्यता रद्द किए जाने का डर रहा है।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।