शनिवार को खेले गए मुकाबले में ब्रेमेन के लिए एकमात्र गोल मिडफील्डर मेसुत ओएजिल ने 58वें मिनट में किया। ब्रेमेन ने छठी बार जर्मन कप पर कब्जा किया। इसके साथ ही उसने अगले साल होने वाले प्रथम यूरोपा कप में खेलने का अधिकार हासिल कर लिया है।
दस दिन पहले ब्रेमेन को यूईएफए कप फाइनल में युक्रेन के क्लब शाख्तार डोनेट्स्क के हाथों हार मिली थी। इससे पहले ब्रेमेन को जर्मन लीग में वूल्फबर्ग के हाथों 1-5 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस जीत के साथ वूल्फबर्ग ने ब्रेमेन के हाथों से घरेलू लीग खिताब छीन लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।