वाडा के नए नियम के मुताबिक खिलाड़ियों को पूरे दिन के दौरान कम से कम एक घंटे की अपनी गतिविधियों की जानकारी वाडा को देनी है। नडाल ने बताया कि पिछले हफ्ते जब वह मेड्रिड में आराम कर रहे थे, तब वाडा के अधिकारी उनसे मिलने उनके घर पहुंच गए थे।
नडाल ने कहा, "मैं अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर रहा था। उसी समय मेरी मां ने बताया कि वाडा के अधिकारी मुझसे मिलने आए हैं। मैं नहाने की तैयारी कर रहा था लेकिन मैंने पहले उनसे मिलना बेहतर समझा। वाडा का यह नियम अब मेरे जैसे खिलाड़ियों के लिए एक तरह की मुसीबत बनता जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।