एशेज में इंग्लैंड के साथ होगी कड़ी टक्कर : ली
जनवरी में अपने टखने का ऑपरेशन कराने के बाद पाकिस्तान के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले ली ने कहा, "मैं मानता हूं कि इस साल भी एशेज श्रृं्रखला वर्ष 2005 जैसी रोचक रहेगी। हम जानते हैं कि इंग्लैंड की टीम हमें जोरदार टक्कर देगी और इसके लिए हम तैयार हैं।"
ली मानते हैं कि एंड्रयू फ्लिंटॉफ और केविन पीटरसन के रहते इंग्लैंड टीम दुनिया की किसी टीम को टक्कर दे सकती है, लिहाजा वह इस श्रृंखला के लिए पूरी तरह फिट होकर इंग्लैंड रवाना होना चाहते हैं।
बकौल ली, "फ्रेडी और पीटरसन के रहते इंग्लैंड टीम काफी मजबूत हो जाएगी। मैं चाहता हूं कि इंग्लैंड के सभी बड़े खिलाड़ी इस श्रृंखला में खेलें क्योंकि यह श्रृंखला मेरे लिए भी काफी अहम है। इस श्रृंखला की मदद से मैं यह साबित कर सकूंगा कि आज भी मैं ही आस्ट्रेलिया का स्ट्राइक गेंदबाज हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications