ट्वेंटी-20 विश्व कप : आईपीएल की खुमारी भूल खिताब की रक्षा पर ध्यान लगाने का वक्त
भारत ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप के पहले संस्करण का खिताब जीतकर सबको चौंका दिया था। उसी साल वेस्टइंडीज में 50-50 विश्व कप भी खेला गया था लेकिन ट्वेंटी-20 के तेज गति और संक्षिप्त कार्यक्रम के आगे उसकी चमक बिल्कुल फीकी रही थी।
पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में ट्वेंटी-20 विश्व कप ने काफी लोकप्रियता बटोरी थी। आईपीएल के दूसरे संस्करण ने ट्वेंटी-20 की इस लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा किया है।
इस साल भी अगर यह टूर्नामेंट अपने पहले संस्करण और आईपीएल जैसी चमक बिखेरने में सफल रहा तो कम से कम यह साबित हो जाएगा कि ट्वेंटी-20 क्रिकेट लंबे समय तक लोगों का मनोरंजन करने का साधन बना रहेगा।
ट्वेंटी-20 की लोकप्रियता का ग्राफ इतना ऊपर चढ़ चुका है कि अभी से ही सभी मैचों के टिकट बिक चुके हैं। पिछले संस्करण की तरह इस बार भी ट्वेंटी-20 क्रिकेट में चियर-लीडर्स और आतिशबाजी की धूम रहेगी।
लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की राह में भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।
भारत को अपने ग्रुप मैच जीतने में मुश्किल नहीं आएगी। भारत को ग्रुप मैचों में बांग्लादेश और आयरलैंड से भिड़ना है। हालांकि सुपर-आठ दौर में उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि हाल ही में संपन्न आईपीएल के माध्यम से कई देशों के प्रमुख खिलाड़ी बेहतरीन फार्म हासिल कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications