चेल्सी ने पांचवीं बार जीता एफए कप खिताब

By Staff

चेल्सी की टीम नौवीं बार फाइनल में पहुंची थी। इससे पहले उसने चार बार इस खिताब पर कब्जा किया था जबकि एवर्टन की टीम 13वीं बार खिताबी मुकाबले के लिए उतरी थी। एवर्टन ने अब तक पांच बार इस खिताब पर कब्जा किया है।

चेल्सी ने दो साल पहले एफए कप पर कब्जा किया था। उसने फाइनल में मैनचेस्टर युनाइटेड को 1-0 से पराजित किया था। एवर्टन की टीम पिछली बार 1995 में चैंपियन बनी थी।

संयोग की बात यह है कि उसने भी खिताबी मुकाबले में मैनचेस्टर युनाइटेड को 1-0 से ही हराया था। एवर्टन की टीम ने पहली बार इस खिताब पर 1906 में कब्जा किया था। इससे पहले 1893 और 1897 में भी वह फाइनल में पहुंची थी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।

चेल्सी को अपनी पहली खिताबी जीत के लिए 1970 तक इंतजार करना पड़ा था। चेल्सी की टीम लीड्स युनाइटेड को 2-1 से हराकर विजेता बनी थी। चेल्सी 1915 और 1967 में भी फाइनल में पहुंची थी लेकिन दोनो मौकों पर उसे हार मिली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, May 31, 2009, 9:19 [IST]
Other articles published on May 31, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+