मौजूदा समय में फुटबाल मैचों के दौरान तीन रेफरी मैदान में होते हैं। एक मुख्य रेफरी होता है जबकि दो को लाइनमैन के नाम से जाना जाता है। फीफा ने इनकी संख्या बढ़ाकर पांच करने का फैसला किया है।
फीफा ने रविवार को साफ किया वह ऐसा इसलिए करना चाहती है क्योंकि आने वाले दिनों में नजदीकी गोल के मामलों में किसी प्रकार का गलत फैसला न दिया जा सके। दो अतिरिक्त रेफरी मैच का वीडियो देखकर मैदान में तैनात मुख्य रेफरी को सही फैसला सुना सकेंगे।
फीफा की इस पहल को द इंटरनेशनल फुटबाल एसोएिशसन बोर्ड के अलावा फीफा के सभी प्रतिनिधियों ने हरी झंडी दे दी है। इसका प्रयोग यूरोपा कप ग्रुप स्तर के मैचों से ही शुरू हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।