समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आईडब्ल्यूएफ ने कहा है, "विश्व में स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे के कारण चीनी भारोत्तोलन संघ (सीडब्ल्यूए) ने आईडब्ल्यूएफ ग्रां पी 2009 को रद्द करने का फैसला किया है। हम इसकी आधिकारिक घोषणा करते हैं।"
आईडब्ल्यूएफ ग्रां पी का आयोजन इस साल 26 जुलाई से 2 अगस्त के बीच चीन के पूर्वी प्रांत फुजियान में होना था। फुजियान ओलंपिक भारोत्तोलक चैंपियन शी जियोंग और झांग जियांगजियांग का गृहनगर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।