फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फेडरेशन इंटरनेशनल दी फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) ने बहामास में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक के दौरान के दौरान मेजबान शहरों के नामों का फैसला किया।
विश्व कप के मैच रियो डी जेनेरियो, साओ पोलो, ब्राजीलिया, कुरितिबा, पोर्ट एलेग्रे, क्यूएबा, मानाउस, फोर्टालेजा, नटाल, रेसीफ, साल्वाडोर और बेलो होरीजोंटे में खेले जाएंगे।
मेजबान शहरों की पूर्ववर्ती सूची में कुल 15 नाम शामिल किए गए थे लेकिन अंतिम सूची तैयार करते वक्त पांच शहरों को इस सूची से हटा दिया गया।
रियो में खिताबी मुकाबला खेला जा सकता है। साओ पोलो को उद्घाटन समारोह की मेजबानी मिल सकती है। ब्राजील में 1950 के बाद दूसरी बार विश्व कप खेला जा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।