इंग्लैंड में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं बना पाने वाले सायमंड्स को जून-जुलाई में पाकिस्तान-ए टीम के साथ खेली जाने वाली श्रृंखला के लिए भी टीम में जगह नहीं मिली है।
सायमंड्स के साथ-साथ हरफनमौला ब्रैड हॉज को भी इस टीम के लिए नजरअंदाज किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि कैमरून व्हाइट की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों के चयन के लिए चयनकर्ताओं ने यह फैसला किया है।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण में खेलने से रोके गए तेज गेंदबाज शान टेट को हालांकि इस टीम में जगह दे गई है। टेट चोट के कारण चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे।
टीम इस प्रकार है : कैमरून व्हाइट (कप्तान), एडम वोग्स, जार्ज बेले, डगलस बोलिंगर, रेयान ब्रॉड, बर्ट कॉकले, कैलम फग्र्यूसन, ब्रेट गीव्स, मोएसेस हेनरिक्स, जान होलार्ड, माइकल क्लींगर, जेसन क्रेजा, शान मार्श, क्लिंट मैके, टिम पेन, शॉन टेट और डेविड वार्नर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।