बुकानन ने साफ किया है कि उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट अधिकारियों के साथ किसी भी स्तार पर सूचना का आदान-प्रदान नहीं किया है।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने रविवार को खबर दी थी कि बुकानन सूचना के हेरफेर में शामिल हैं लेकिन बुकानन ने कहा है कि बतौर प्रशिक्षण सलाहकार उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसे लेकर उन्हें देशद्रोही समझा जाए।
बुकानन ने कहा, "मैं इंग्लैंड अधिकारियों से मिला जरूर हूं लेकिन मैंने उनके साथ अपने देश की एशेज रणनीति का आदान-प्रदान नहीं किया है। मैंने उनके साथ उनकी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। हमने मुख्य रूप से ट्वेंटी-20 क्रिकेट और उनके सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के विकास के संबंध में बातचीत की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।