रश्मि ने आस्ट्रेलिया की मारिसा गियानोटी को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया लेकिन साना कोरिया की सून मी सियो के खिलाफ अपने खेल का स्तर नहीं सुधार सकीं। साना ने यह मैच 6-7, 2-6 से गंवाया।
साना के अलावा भारत की पारिजा मालू भी तीन सेट तक चले मुकाबले के बाद हार गईं। मालू ने हालांकि थाईलैंड की सात्जापोर्न माहाजारोएनकुल के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए दूसरा सेट 6-3 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी मालू ने जोरदार संघर्ष किया लेकिन अंतत: वह 6-3, 3-6, 7-5 से हार गईं।
पहले दौर के अन्य मुकाबलों में त्रेता भट्टाचार्य ने शिविका बर्मन को 6-2, 6-3 से, सोन्या दयाल ने तन्वी शाह को 6-2, 4-6, 6-4 से और जापान की एनास्तासिया मल्होत्रा ने रीनी बीनी को 6-3, 6-1 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।