सेविला तीसरे स्थान पर रहा। उसने घरेलू लीग चैंपियन बार्सिलोना और लीग में दूसरे स्थान पर रहे रियल मेड्रिड के साथ चैंपियंस लीग में खेलने की योग्यता हासिल कर ली है।
पांचवें स्थान पर रहे विलारियल और छठे स्थान पर रहे वेलेंसिया ने यूरोपा कप में खेलने की योग्यता हासिल की। इसके अलावा किंग्स कप उपविजेता एथलेटिक बिल्बाओ भी अगले साल यूरोपा कप में खेलेंगे।
एटलेटिको के स्टार खिलाड़ी डिएगो फोर्लान ने स्पेनिश घरेलू लीग में सर्वाधिक 32 गोल किए जबकि बार्सिलोना के सैमुएल एटो 30 गोलों के साथ दूसरे और वेलेंसिया के डेविड विला 28 गोलों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
स्पेनिश लीग खिताब बार्सिलोना के नाम रहा। बार्सिलोना ने बिल्बाओ को हराकर किंग्स कप पर भी कब्जा किया। यही नहीं, बार्सिलोना ने इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड को हराकर इस साल चैंपियंस लीग खिताब भी अपने नाम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।