चेल्सी प्रबंधन ने एंसेलोट्टी के साथ तीन साल का करार किया है। चेल्सी ने पिछले 21 महीनों में अपना पांचवां कोच नियुक्त किया है। इससे पहले जोस मोरिन्हो, अवराम ग्रांट, लुइस फिलिप स्कोलारी और गस हिडिंक इस क्लब के कोच रह चुके हैं।
हिडिंग को स्कोलारी को बर्खास्त किए जाने के बाद इस साल फरवरी में क्लब का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया था। हिडिंक रूस की राष्ट्रीय टीम के भी कोच हैं। उनकी देखरेख में ही चेल्सी ने एफए कप खिताब पर कब्जा किया।
एंसेलोट्टी एक जुलाई को अपना कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने इससे पहले मिलान के साथ आठ सत्र बिताए हैं। कोच के तौर पर वह क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविक की पहली पसंद माने जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।