Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ्रेंच ओपन : फेडरर की चुनौती टूटते-टूटते बची, अंतिम-8 में पहुंचे (लीड-1)

फेडरर ने सोमवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जर्मनी के टॉमी हास को 6-7 (4-7), 5-7, 6-4, 6-0, 6-2 से पराजित किया। फेडरर ने यह मैच तीन घंटे सात मिनट में अपने नाम किया।

पूरे मैच के दौरान फेडरर ने 16 एस और 60 विनर्स लगाए। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल के बाद फेडरर की भी चुनौती समाप्त हो जाएगी लेकिन इस महान खिलाड़ी ने हारा हुआ मैच अपने नाम कर फ्रेंच ओपन की रोचकता बरकरार रखी।

उधर, महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स ने कनाडा की एलेक्सैंड्रा वोजनैक को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से पराजित किया जबकि पोलैंड की एग्निस्का रेडवांस्का को रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा के हाथों 4-6, 6-1, 1-6 से हार का सामना करना पड़ा।

युगल मुकाबलों की बात करें तो भारत के दिग्गज लिएंडर पेस अपने जोड़ीदार चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही के साथ पुरुषों के युगल मुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेस-डुल्ही की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने ब्राजील के ब्रूनो साओरेस और जिंबाब्वे के केविन उलियट की जोड़ी को 6-2, 7-6 (5) से पराजित किया। पेस-डुल्ही ने यह मुकाबला 88 मिनट में अपने नाम किया।

अगले दौर में पेस-डुल्ही का सामना 2008 में फाइनल खेल चुके रूस के डेनियल नेस्टर और नेनाद जिमोनजिक या फिर इगोर कुनिस्टेन और दमित्रि तुर्सनोव की जोड़ी से होगा।

युगल मुकाबलों में पेस भारत के अकेले झंडाबरदार हैं। इससे पहले महेश भूपति और उनके जोड़ीदार बहामास के मार्क नोल्स रविवार को युगल मुकाबलों में हार गए। भूपति-नोल्स को अर्जेंटीना के जोस अकाउसो और चिली के फर्नाडो गोंजालेज ने 5-7, 6-4, 4-6 से हराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+