समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्लब ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जो सूचना जारी की है उसके अनुसार चिली निवासी पेलेग्रीनी ने दो साल के लिए रियल के साथ करार करना स्वीकार किया है।
रियल ने हालांकि यह साफ नहीं किया है कि उसने पेलेग्रीनी के बदले विलारियल को कितनी राशि दी है क्योंकि इससे पहले पेलेग्रीनी वर्ष 2010 तक के लिए विलारियल के साथ करारबद्ध थे।
स्पेन के मीडिया के मुताबिक रियल ने पेलेग्रीनी के साथ करार के बदले विलारियल को 56 लाख डॉलर दिए हैं। पेलेग्रीनी की देखरेख में इस वर्ष विलारियल स्पेनिश लीग में पांचवां स्थान हासिल करने में सफल रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।