ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक रोबिन्हो के सबसे पहले क्लब सांतोस के अध्यक्ष मार्सेलो टेक्सेरा ने कुछ दिन पहले कहा था कि रोबिन्हो मैनचेस्टर सिटी में अपनी जिंदगी से खुश नहीं हैं और यही कारण है कि वह जल्द से जल्द स्वदेश लौटना चाहते हैं।
रोबिन्हो क्लब फुटबाल खेल रहे ब्राजील के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इतने बड़े खिलाड़ी के बारे में एक अन्य क्लब अध्यक्ष द्वारा इस तरह का बयान दिए जाने से मैनचेस्टर सिटी में हड़कंप मच गया। क्लब के प्रबंधकों ने जब रोबिन्हो की मंशा जाननी चाहती तो उन्होंने स्वदेश लौटने की बात को खारिज कर दिया।
रोबिन्हो ने कहा, "मैं इंग्लैंड में अपनी जिंदगी से बहुत खुश हूं। सांतोस मेरा पहला क्लब रहा है। वह हमेशा मेरे दिल के करीब है। एक दिन मैं उसके लिए जरूर खेलूंगा लेकिन फिलहाल मेरा इंग्लैंड छोड़कर स्वदेश लौटने का कोई इरादा नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।