For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्वेंटी-20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 59 रनों से हराया

By Staff

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान ग्रीम स्मिथ (70 रन, 52 गेंद, 9 चौके, 1 छक्का), हर्शेल गिब्स (42 रन, 23 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) और एल्बी मोर्कल (32 रन, 14 गेंद, 3 छक्के) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 186 रन बनाए।

इसके अलावा जैक्स कालिस ने भी 22 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से शाहिद अफरीदी और सईद अजमल ने दो-दो विकेट लिए जबकि उमर गुल को एक सफलता मिली।

जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम 19.4 ओवरों में 127 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। पाकिस्तान के लिए अहमद शाहजाद ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। इसका मुख्य कारण दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का अनुशासित प्रदर्शन रहा।

दक्षिण अफ्रीका के तीन गेंदबाजों ने अपने कोटे के 12 ओवरों में सिर्फ 67 रन दिए। डेल स्टेन ने 20 रन देकर दो विकेट अपनी झोली में डाले जबकि वान डेर मर्वे और जेहान बोथा ने क्रमश: 28 और 19 रन देकर दो-दो विकेट झटके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+