क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने केंप को राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की इजाजत दे दी है। आईसीएल से जुड़ने के बाद उन पर सभी तरह का क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
केंप आईसीएल के पिछले सत्र में हैरदाबाद हीरोज टीम के लिए खेले थे। सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेराल्ड मजोला ने बताया कि आईसीएल से नाता तोड़ने वाले केंप पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हैं।
मजोला ने कहा, "केंप ने आईसीएल से नाता तोड़ लिया है। छह महीने के अंतराल के बाद वह दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल सकते हैं। हम केंप का राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड में फिर से स्वागत करते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।