अंकिता ने मंगलवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में सागरिका फड़के को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से पराजित किया। पूरे मैच के दौरान अंकिता ने फड़के को एक बार भी हावी होने का मौका नहीं दिया।
अंकिता तो जीत हासिल करने में सफल रहीं लेकिन उनकी चचेरी बहन प्रेरणा भांबरी को जीत नहीं मिल सकी। प्रेरणा को स्विट्जरलैंड की स्टेफाने थेलेर ने सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया।
भारत की एक अन्य खिलाड़ी श्वेता सोलंकी को भी हार का सामना करना पड़ा। श्वेता को आस्ट्रिया की क्वालीफाईंग खिलाड़ी नताशा ब्रेडल ने 6-4, 7-5 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।