रवि को इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता दी गई थी। उन्होंने खिताबी मुकाबले में मलेशिया के जो वेन नग को 11-8, 6-11, 12-10, 11-9 से पराजित किया।
सेमीफाइनल में रवि ने अपने ही देश के करण मलिक को 11-7, 1-11, 11-8, 12-10 से हराया था। इससे पहले रवि ने क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के जुलुस क्राउस को 11-6, 5-11, 11-4, 4-11, 11-9 से पटखनी दी थी।
रवि ने अपने करियर का तीसरा खिताब जीता है। इससे पहले उन्होंने स्कॉटिश जूनियर ओपन और पेनांग जूनियर ओपन खिताब अपने नाम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।