मैं नहीं जानता कि कब तक फिट हो पाऊंगा : फ्लिंटॉफ

By Staff

वर्ष 2005 में इंग्लैंड को एशेज श्रृंखला में जीत दिलाने में अहम किरदार निभाने वाले फ्लिंटॉफ ने टखने की चोट से उबरने के लिए पिछले महीने ऑपरेशन कराया था। फ्लिंटॉफ को अप्रैल-मई में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दक्षिण अफ्रीका मे हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में खेलते हुए चोट लगी थी।

विश्व कप और एशेज श्रृंखला में खेलने के लिए फ्लिंटॉफ ने तेजी दिखाते हुए अपने टखने का ऑपरेशन करा लिया था लेकिन अब खुद वे ही अपने समय रहते फिट होने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।

फिटनेस के बारे में पूछे जाने पर फ्लिंटॉफ ने कहा, "मैं नहीं जानता कि मैं गेंदबाजी और बल्लेबाजी कब तक कर सकूंगा। मैं ईमानदारी से कह रहा हूं कि मैं मैदान में अपनी वापसी की असल तारीख नहीं जानता। इस संबंध में मैं अटकलबाजी शुरू करना नहीं चाहता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, June 2, 2009, 6:49 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+