मंगलवार को पत्रकारों से मुखातिब तेंदुलकर ने कहा कि भारतीय टीम काफी संतुलित है। उन्होंने कहा, "हमारी टीम काफी संतुलित है। हमारे बल्लेबाज विस्फोटक हैं और गेंदबाजी भी अच्छी है। मैं जानता हूं कि हमारी टीम खिताब की रक्षा करने में सफल रहेगी। यह मेरा विश्वास है।"
तेंदुलकर ने अपने बयान का बचाव करते हुए यह भी कहा कि क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है, लिहाजा किसी के बारे में दावे के साथ कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।
उन्होंने कहा, "क्रिकेट में कुछ भी निश्चित नहीं है। यह तो अनिश्चितताओं के सहारे ही चलता है। मैं मानता हूं कि हमारी टीम सबसे संतुलित है और यही कारण है कि मैं उसे संभावित विजेता मान रहा हूं। हमारे जीतने के अच्छे आसार हैं लेकिन दूसरी टीमें भी काफी दमदार हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।