समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इंग्लैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले बैरी ने सिटी के साथ पांच साल का करार किया है। इससे पहले उन्होंने एस्टन विला के साथ 12 सत्र बिताए।
बैरी पिछले साल लिवरपूल के साथ करार करने से चूक गए थे। करार की रकम को लेकर उनका मामला बनते-बनते बिगड़ गया था।
ऐसा माना जा रहा था कि बैरी इस साल लिवरपूल के साथ करार करने में सफल रहेंगे लेकिन सिटी के प्रबंधक मार्क ह्यूज ने उन्हें समय रहते लपक लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।