आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के मुताबिक ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले जानसन ने ब्राटिक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
जानसन और ब्राटिक की शादी की तारीख तय नहीं हो पाई है क्योंकि आने वाले दिन जानसन के लिए काफी व्यस्त हैं। जानसन को ट्वेंटी-20 विश्व कप के अलावा जुलाई में एशेज और फिर भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली टेस्ट श्रृंखला में हिस्सा लेना है।
ब्राटिक भी सर्बिया में अगले साल होने वाले कराटे विश्व कप के लिए तैयारी में जुटी हैं, लेकिन इन सबके बीच वह एशेज श्रृंखला के दो टेस्ट मैचों के दौरान जानसन के साथ इंग्लैंड में रहेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।