क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक प्रिंस ने मंगलवार को बागी लीग के साथ अपना करार खत्म करने की घोषणा की थी जबकि हाल और वाथ ने बुधवार को क्रिकेट की मुख्य धारा में लौटने का फैसला किया।
दो साल का प्रतिबंध झेलने के बाद हाल और वाथ अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की योग्यता हासिल कर लेंगे। इन खिलाड़ियों ने कहा है कि वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी स्थान पाने का प्रयास करेंगे।
बागी लीग के साथ संबंध तोड़ने के बाद हाल और वाथ को अक्टूबर में भारत में होने वाली चैंपियंस लीग के लिए उनकी प्रांतीय टीमों में शामिल किया जा सकता है। हाल कोबरा प्रांतीय टीम के लिए खेलते हैं जबकि वाथ ईगल्स के खिलाड़ी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।