समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ऐसा माना जा रहा था कि बोल्ट लंदन में 100, 200 और 400 मीटर स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे लेकिन उनके खुलासे के बाद इस बहस पर विराम लग गया है।
बोल्ट ने बीजिंग ओलंपिक में 100, 200 और चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
बोल्ट ने कहा, "मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि मैं तीन स्पर्धाओं में दौड़ूंगा। मैं ऐसा कर सकता हूं लेकिन मैंने इस संबंध में फिलहाल कुछ नहीं सोचा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।