अंकिता ने बुधवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में त्रेता भट्टाचार्य को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से पराजित किया। दूसरी ओर, मालू ने स्विट्जरलैंड की स्टेफानी थिएलेरॉन को 6-1, 6-3 से हराकर अंतिम-आठ में पहुंचने का अधिकार हासिल किया।
अंकिता और मालू के अलावा भारत की रश्मि तेलतुंबदे भी अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रहीं। रश्मि को एक तरह से जीत उपहार में मिली क्योंकि उनकी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी यून यंग जियोंग पेट में दर्द के कारण मैच से हट गईं। उस समय रश्मि 3-1 से आगे थीं।
अगले दौर में रश्मि की भिड़ंत चीन की चुन यान हे से होगी। हे ने दक्षिण कोरिया की सियो क्यूंग कांग को हराया। कांग भी पेट में दर्द के कारण मुकाबले से हट गईं। मुकाबला रोके जाने तक कांग 0-5 से पिछड़ रही थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।