पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द नेशन' से बातचीत के दौरान अकरम ने कहा कि वह तो इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर बट्ट का चयन ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए हुआ ही क्यों।
अकरम ने कहा, "बट्ट बेहद सुस्त खिलाड़ी हैं। विकेट पर उनकी आरामतलबी टीम को महंगी पड़ सकती है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि उनका चयन हुआ ही क्यों। यह नहीं भूलना चाहिए कि पिछले विश्व कप में बट्ट ने सर्वाधिक 'डॉट-बॉल' (वह गेंद जिस पर एक भी रन नहीं बन सके) खेली थी।"
अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए अकरम ने कहा कि कप्तान यूनुस खान को अपनी टीम को अच्छा खेलने के लिए प्रेरित करना चहिए क्योंकि कोई भी अपनी जिम्मेदारी के साथ न्याय नहीं कर रहा है।
बकौल अकरम, "पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बार-बार यह बताने की जरूरत है कि वे देश के लिए खेल रहे हैं और उनके कंधों पर करोड़ों पाकिस्तानियों की उम्मीदों का बोझ है, लिहाजा उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। खिलाड़ियों को यह याद दिलाने का काम कप्तान का है। यूनुस को इस काम में देरी या लापरवाही नहीं करनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।