प्रकाश ने पहले दौर में ब्रिटेन के डेनिएल इवांस को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-2, 3-6, 6-2 से हराया। इवांस को वाइल्डकार्ड के जरिए प्रवेश मिला था।
अगले दौर में प्रकाश की भिड़ंत सातवीं वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस गुसियोन से होगी।
आस्ट्रेलिया की डेविस कप टीम के सदस्य गुसियोन ने पहले दौर के मुकाबले में अपने ही देश के ब्रायडन क्लीन को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया।
इस टूर्नामेंट में भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन और रोहन बोपन्ना भी शिरकत कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।