ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स ने शुक्रवार से इंग्लैंड में आरंभ हो रहे ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए गांगुली को विशेषज्ञ विश्लेषक के तौर पर अनुबंधित किया है।
गांगुली उस कमेंटेटर पैनल का हिस्सा होंगे जिसमें वसीम अकरम, संजय मांजरेकर, एलेन विल्किंस, हर्ष भोगले, नासिर हुसैन, डेविड लायड, इयान चैपल, केपलर वेसेल्स, इयान बिशप और अतहर अली खान शामिल हैं।
गांगुली ने कहा,"ईएसपीएन स्टार के साथ जुड़ने से मैं बहुत खुश हूं। मैंने कई बार ईएसपीएन स्टार के प्रसिद्ध विश्लेषक को साक्षात्कार दिया है और अब मैं अपनी टीम के ही सदस्यों का साक्षात्कार लेने की तैयारी में हूं।"
गांगुली ने कहा कि वह विश्व कप को लेकर बहुत रोमांचित हैं और विश्लेषक के रूप में उनका कार्य सेमीफाइनल और फाइनल में रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।