ट्वेंटी-20 विश्व कप : फाइनल से कम नहीं था भारत-पाकिस्तान अभ्यास मैच
भारत और पाकिस्तान की टीमें चाहें दुनिया के किसी भी कोने में खेल रही हों, दर्शकों की कमी नहीं रहती। बुधवार को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका तथा हॉलैंड और स्कॉटलैंड के बीच भी अभ्यास मैच खेला गया लेकिन दोनों मैचों के लिए उतने भी दर्शक नहीं जुटे, जितने सिर्फ ओवल में चिर प्रतिद्वंद्वियों की भिड़ंत देखने के लिए जुटे थे।
ओवल मैदान में चारों ओर भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे। इसी मौके का फायदा उठाकर आयोजकों ने इसे 'कैच द स्पिरिट' मुकाबले का नाम दिया। इस मैच से होने वाली आय को लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले में प्रभावित लोगों की मदद के लिए खर्च किया जाएगा।
इस मैच के जरिए भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट रिश्ते में नई जान आई। पिछले साल नवंबर में मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद जो हालात बने थे, उन्हें देखते हुए लग रहा था कि दोनों टीमें आपस में कभी मैच नहीं खेल पाएंगी।
भारत ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को नौ विकेट से पराजित किया। विश्व कप का आगाज शुक्रवार से होना है। पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद शानदार वापसी करने वाली भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि वह अपना खिताब बचाने में सफल रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications