युवराज और गेल की विस्फोटक शैली के कायल हैं पीटरसन
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक पीटरसन ने युवराज और गेल को अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। पीटरसन उस नजारे को अब तक नहीं भूले हैं, जब युवराज ने ट्वेंटी-20 विश्व कप के पहले संस्करण के दौरान उनकी टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।
पीटरसन की सूची में युवराज और गेल के अलावा आस्ट्रेलिया के एंड्रयू सायमंड्स और ब्रेट ली, दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन तथा वेस्टइंडीज के फिडेल एडवर्ड्स भी शामिल हैं। पीटरसन इन्हें बेहद खतरनाक ट्वेंटी-20 खिलाड़ी मानते हैं।
पीटरसन ने कहा, "मैं युवराज और सायमंड्स जैसे खिलाड़ियों की बड़ी कद्र करता हूं। ये छक्के भी मार सकते हैं, विकेट भी ले सकते हैं और शानदार क्षेत्ररक्षण भी करते हैं। जहां तक गेल की बात है तो वह मेरी नजर में सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। वह किसी भी टीम की आक्रमण पंक्ति को नेस्तनाबूद कर सकते हैं।"
ट्वेंटी-20 विश्व कप में अपनी टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर पीटरसन ने कहा कि वह गेंदबाजी में ब्रॉड और बल्लेबाजी में रवि बोपारा से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद लगाए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications