ट्वेंटी-20 विश्व कप : सहवाग को लेकर उहापोह की स्थिति कायम
सहवाग को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का कहना है कि सहवाग चोटिल हैं लेकिन आस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के मीडिया से खबरें आ रही हैं कि कप्तान और उपकप्तान के बीच किसी बात को लेकर मतभेद है। सबसे अहम बात यह है कि भारतीय टीम प्रबंधन ने आधिकारिक तौर पर सहवाग के चोटिल होने की कोई घोषणा नहीं की है।
बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच के बाद पत्रकारों ने जब धौनी से अगले मैच में सहवाग की उपस्थिति के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने गोलमटोल जवाब देकर मामले को और उलझा दिया।
धौनी ने कहा, "मैं नहीं जानता कि सहवाग पारी की शुरुआत करेंगे या फिर मध्यक्रम संभालेंगे। मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि रोहित शर्मा उनकी जगह लेने में कामयाब रहे हैं। हमारे लिए राहत की बात यह है कि हम एक समस्या (सहवाग के चोटिल होने) से निकल चुके हैं। जहां तक छह जून को होने वाले मैच की बात है तो मैं बल्लेबाजी क्रम को लेकर कुछ भी साफ-साफ कहने की स्थिति में नहीं हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications