इन खिलाड़ियों का चयन आर्सेनल के कोच पॉल शिपराइट और कुर्ट मैगिन्ले की देखरेख में किया गया है। अंतिम रूप से चुने गए 16 खिलाड़ियों का चयन उन 32 खिलाड़ियों में से किया गया है, जो देश भर में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों के दौरान आर्सेनल के कोच को प्रभावित करने में सफल रहे थे।
ब्रिटेन जाने के लिए चुने गए खिलाड़ियों की उम्र 10-15 साल के बीच है। इन्हें जल्द ही ब्रिटेन ले जाया जाएगा, जहां ये 10 जून से आयोजित होने वाले शिविर में हिस्सा ले सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।