वेबसाइट 'स्पोटिंगलाइफ डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान गुडविन ने कहा, "मेरे लिए 2009 काफी व्यस्त है, इसलिए मैंने फैसला किया कि आईसीएल के साथ करार समाप्त कर काउंटी क्रिकेट को समय देने में ही समझदारी होगी।"
गुडविन आईसीएल के पिछले सत्र के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। गुडविन ने अहमदाबाद रॉकर्स टीम के लिए खेलते हुए आठ मैचों में 45.00 के औसत से 270 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।