ट्वेंटी-20 विश्व कप : आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में होगी रोमांचक भिड़ंत
ट्वेंटी-20 मैच के लिहाज से दोनों टीमों को बराबरी का माना जा सकता है। कुछ मायने में आस्ट्रेलिया का पलड़ा थोड़ा भारी है लेकिन अपने कप्तान क्रिस गेल सहित कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के बूते वेस्टइंडीज में भी किसी भी टीम को हराने की क्षमता है।
ट्वेंटी-20 मैचों में आस्ट्रेलिया का प्रदर्शन वेस्टइंडीज से थोड़ा ही बेहतर रहा है। आस्ट्रेलिया ने अब तक 21 मैच खेले हैं। इसे 11 में जीत और 10 में हार मिली है। उसकी जीत का प्रतिशत 52.38 रहा है।
दूसरी ओर, वेस्टइंडीज ने 11 में से चार मैच जीते हैं जबकि पांच में उसकी हार हुई है। दो मैच टाई रहे हैं। उसकी जीत का प्रतिशत 45.45 रहा है।
आस्ट्रेलियाई के लिए कप्तान रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क, डेविड हसी, एंड्रयू सायमंड्स, जेम्स होप्स, माइकल हसी, ब्रेट ली, मिशेल जानसन और शेन वॉटसन मैच जिताऊ साबित हो सकते हैं।
वेस्टइंडीज गेल के अलावा ड्वेन ब्रावो, रामनरेश सरवन, टेरोम टेलर, फिडेल एडवर्ड्स, डैरेन सैमी और शिवनारायण चंद्रपॉल के अच्छे प्रदर्शन के दम पर कंगारुओं को पटखनी देना चाहेगा।
दोनों टीमों के कई प्रमुख खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में चमक दिखा चुके हैं। होप्स, सायमंड्स हसी, और ली को जहां आईपीएल में खेलने का फायदा मिल सकता है वहीं वेस्टइंडीज के लिए ब्रावो आईपीएल की अपनी सफलता को दोहराना चाहेंगे। गेल बहुत सफल नहीं रहे थे लेकिन डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए एडवर्ड्स ने कुछ बहुत महत्वपूर्ण विकेट बटोरे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications