Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : एकतरफा मैच के लिए तैयार है न्यूजीलैंड

अपने पहले अभ्यास मैच में भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड के हौसले बुलंद हैं। इससे पहले अपने देश में खेले गए दो अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 मुकाबलों में भी न्यूजीलैंड ने भारत को पराजित किया था।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण के दौरान न्यूजीलैंड के कई प्रमुख खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया था। रॉस टेलर इनमें सबसे सफल रहे थे। टेलर ने सिर्फ अपने बूते बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को दो मैच जिताए थे।

भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में भी टेलर ने अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाए थे। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइर्ड्स की कप्तानी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम ने भी कुछ बेहद उपयोगी पारियां खेली थीं।

न्यूजीलैंड के लिए बल्लेबाजी में जहां टेलर और मैक्लम के अलावा जेसी राइडर, मार्टिन गुपटिल और स्कॉट स्टायरिस चमक दिखा सकते हैं वहीं गेंदबाजी में उसे कप्तान डेनियल विटोरी, जेम्स फ्रेंकलिन, इयान बटलर, इयान ओ' ब्रायन और हरफनमौला जैकब ओरम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत हासिल करते हुए न्यूजीलैंड को दिखाना होगा कि अभ्यास मैच में भारत पर मिली जीत और ट्वेंटी-20 विश्व कप के पहले संस्करण में सेमीफाइनल तक का उसका सफर महज हौवा नहीं था।

दूसरी ओर, स्कॉटलैंड के लिए यह मैच काफी रोचक साबित हो सकता है। उसके लिए जीत हासिल करना मुश्किल दिख रहा है लेकिन कुछ एक खिलाड़ियों की बूते वह उलटफेर करने के बारे में सोच सकती है।

इनमें इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके कप्तान गेविन हेमिल्टन, बल्लेबाज केइल कोएत्जर, सलामी बल्लेबाज फ्रेजर वॉट्स और कोलिन स्मिथ प्रमुख भूमिका अदा कर सकते हैं।

गेंदबाजी में स्कॉटलैंड को कैलम मैक्लियान, गार्डन ड्रमंड और ग्लेन रोजर्स से काफी उम्मीद होगी। इंग्लैंड के खिलाफ हुए अभ्यास मैच के बाद हेमिल्टन ने कहा था कि टेस्ट खेलने वाली टीमों की तुलना में उनकी टीम कमजोर है लेकिन उनके खिलाड़ियों में खेल में रोमांच लाने की क्षमता है।

ट्वेंटी-20 मैचों का कम अनुभव स्कॉटलैंड की राह में रोड़ा बन सकता है लेकिन विश्व कप में जीत हासिल करने की लालसा उसे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर सकती है।

स्कॉटलैंड ने 2007 विश्व कप में भी हिस्सा लिया था उसे अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिला था क्योंकि उसका एक मैच बारिश में धुल गया था। पहले मैच में उसे पाकिस्तान से 51 रनों से हार मिली थी जबकि भारत के खिलाफ होने वाला उसका मैच रद्द हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+