बुधवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में त्रेता भट्टाचार्य को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से पराजित करने वाली अंकिता ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मैच में हमवतन पारिजा मालू को सीधे सेटों में 7-5, 6-2 से हराया।
अंकिता के अलावा भारत की रश्मि तेलतुंबदे भी अंतिम चार में जगह बनाती दिख रहीं थीं लेकिन ऐन मौके पर की गई गलतियों के कारण उन्हें चीन की चुन यान हे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। रश्मि यह मैच 7-6 (6), 4-6, 1-6 से हार गईं।
अंतिम चार में हे का सामना जापान की अनस्तासिया मल्होत्रा से होगा। मल्होत्रा ने चीन की टिंग ली को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।