वेबसाइट 'ईएसपीएन क्रिकइंफो डॉट कॉम' से मिली जानकारी के मुताबिक सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी है।
सदरलैंड ने कहा है कि सायमंड्स ने शराब के सेवन और उससे जुड़े टीम के नियमों का उल्लंघन किया है, लिहाजा उन्हें वापिस भेजा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सायमंड्स ने बुधवार को लंदन के किंग्सटन होटल में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लिया था लेकिन वह गुरुवार को ओवल मैदान में टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।