सोमदेव को आस्ट्रेलिया के क्वालीफाईंग खिलाड़ी सैमुएल ग्रोथ ने 6-7 (4), 7-6 (10), 4-6 से पराजित किया। दूसरी ओर बोपन्ना ने रूस के एलेक्जेंडर कुर्दयावतासेव को तीन सेट तक चले मुकाबले में 2-6, 6-3, 7-5 से हराया।
अगले दौर में बोपन्ना की भिड़ंत युक्रेन के सर्गेइ बुल्का से होगी। बुल्का ने पहले दौर में अमेरिका के जेसी लेवाइन को 6-4, 6-3 से पराजित किया।
भारत के एक अन्य युवा टेनिस स्टार प्रकाश अमृतराज मंगलवार को ही दूसरे दौर में पहुंच गए थे। प्रकाश ने पहले दौर में ब्रिटेन के डेनिएल इवांस को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-2, 3-6, 6-2 से हराया था।
इवांस को वाइल्डकार्ड के जरिए प्रवेश मिला था। अगले दौर में प्रकाश की भिड़ंत सातवीं वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस गुसियोन से होगी।
आस्ट्रेलिया की डेविस कप टीम के सदस्य गुसियोन ने पहले दौर के मुकाबले में अपने ही देश के ब्रायडन क्लीन को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।