मणिपुर ने 0-1 से पिछड़ रहे होने के बावजूद मंगलवार को शानदार वापसी करते हुए पंजाब को 2-1 से पराजित किया था। मणिपुर की टीम ने बंगाल के खिलाफ भी लगभग ऐसा ही प्रदर्शन किया।
बंगाल द्वारा 10वें मिनट में किए गए गोल के कारण 0-1 से पिछड़ रहे होने के बावजूद मणिपुर के खिलाड़ियों ने अपने खेल पर नियंत्रण बनाए रखते हुए 59वें मिनट में गोलकर बंगाल को निराश कर दिया।
पंजाब के खिलाफ विजयी गोल करने वाले सिंगम सुभाष सिंह ने एक बार फिर कमाल करते हुए बंगाल के खिलाफ बराबरी का गोल दागा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।